सराईकेला, सितम्बर 2 -- सरायकेला। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला जिले के कपाली क्षेत्र की बदलती डेमोग्राफी पर बड़ा सवाल उठाया है। समाहरणालय सभागार में एसआईआर बैठक में आयुक्त के समक्ष उन्होंने इसका जिक्र किया था। पूर्व सीएम ने कहा कि कपाली की मूल निवासी हुना मांझी और फातमा खातून का नाम आपस में कैसे लिंक हो सकता है? यह कैसे संभव हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि सीएनटी एक्ट की धज्जियां उड़ाकर न जाने कितने आदिवासियों और मूलवासियों का वोट देने का संवैधानिक अधिकार छीनकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को सौंप दिया गया है। चंपाई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। चंपाई सोरेन ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण अपनी जमीनों को बचाने और फर्जीवाड़े के खिलाफ पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायतें लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पूरा प्रशासनिक ...