हुनर सीख रहीं सीमावर्ती गांवों की महिलाएं
सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- सोनबरसा। सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एसएसबी ने पहल शुरू की है। 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी के जी समवाय कन्हौली में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
प्रशिक्षण की शुरुआत प्रशिक्षण के दूसरे दिन आसपास के गांवों की 20 महिलाएं उत्साह के साथ प्रशिक्षण में शामिल हुईं। महिलाओं में ब्यूटीशियन का हुनर सीखने को लेकर खासा उत्साह दिखा। प्रशिक्षण के दौरान आरक्षी सामान्य महिला अभिजिता रॉकी ने उन्हें सौंदर्य प्रसाधन और ब्यूटीशियन से जुड़ी जरूरी जानकारी के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट अशोक कुमार ने की।
महिलाओं का उत्साह उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण के जरिए स्वरोजगार की ओर बढ़ने और आर्थिक रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.