मिर्जापुर, जनवरी 3 -- मिर्जापुर। आजमगढ़ जिले में हुए हुनर रंग महोत्सव में जिले के रॉक स्टार डांस ग्रुप ने धमाल मचाया। ग्रुप ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए वेस्टर्न डांस वर्ग में शील्ड अपने नाम किया। हुनर रंग महोत्सव बीते 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चला। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे डांसरों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अखिल भारतीय नृत्य एवं नाट्य महोत्सव में नाटक, गायन, बिहू डांस, मणिपुरी डांस, उड़ीसा का क्लासिकल डांस, फोक एवं मार्डन डांस सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न जिले से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। रॉक स्टार डांस ग्रुप के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर सलामत खान के नेतृत्व में जिले के डांसरों ने वेस्टर्न डांस वर्ग में अपने जलवे बिखेरे। ग्रुप के डांसरों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शील्ड पर कब्जा जमाया और जिले का नाम रोशन किया...