हुनर परिषद अध्यक्ष कासमी का हल्द्वानी में स्वागत
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड हुनर परिषद के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे मुफ्ती शामून कासमी का सोमवार को नई बस्ती, इंदिरानगर में हाजी महबूब अली के आवास पर स्वागत किया गया। हाजी महबूब अली, सदस्य उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के नेतृत्व में मुस्लिम बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका अभिनंदन किया। कासमी ने दायित्व सौंपने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना और हुनर परिषद का पुनर्गठन महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि परिषद युवाओं समेत अन्य लोगों को रोजगारपरक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.