हुनर की पाठशाला में संवर रहा बच्चों का भविष्य
अमरोहा, जून 11 -- मंडी धनौरा। नगर में हेल्पिंग हैंड्स संस्था के संयोजन में मोहल्ला सोसाइटी स्थित कार्यालय परिसर में बीती दो जून से 15 दिवसीय हुनर की पाठशाला निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर बच्चों संग अभिभावकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है। शिविर में प्रतिदिन 60 से 65 बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई-नई विधाएं सीख रहे हैं। शिविर की शुरुआत प्रतिदिन योग सत्र से की जाती है। प्रभा देवरा व अनीता गुप्ता योग का प्रशिक्षण देते हुए स्वस्थ शरीर संग सकारात्मक सोच का संदेश दे रही हैं। इसके बाद बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह भी पढ़ें- हुनर की पाठशाला में संवर रहा बच्चों का भविष्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई, कढ़ाई और मेहंदी कला का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.