हुतात्मा कारसेवकों के स्मारक स्तंभ का निर्माण कार्य पूरा
अयोध्या, सितम्बर 13 -- अयोध्या,संवाददाता। राम मंदिर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक शुरू हो गयी। तीन दिवसीय इस बैठक के पहले दिन यहां पहुंचे निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने सबसे पहले दिन सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन कर उनका भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण के बारे आवश्यक जानकारी ली। निर्माण समिति चेयरमैन मिश्र को अधिकारियों ने बताया कि स्मारक स्तंभ का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इसके शीर्ष पर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मोनोग्राम (लोगो) लगाया गया है। इस पर लगाए गए मोनोग्राम को अलग से डिजाइन कराने के बजाय ट्रस्ट का ही मोनोग्राम बनाकर लगाया गया है। बताया गया कि यह मोनोग्राम कांस्य (तांबे) का है। बताया गया कि करीब 20 फिट ऊंचे स्मारक स्तंभ के ढांचे के ऊपर करीब 15 लेयर ग्रेनाइट पत्थरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.