लातेहार, मार्च 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुण्डरु के विद्यार्थियों ने ओरमांझी स्थित चिड़ियाघर एवं मछली घर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने बाघ, शेर, चीता, मगरमच्छ, मोर, शुतुरमुर्ग सहित विभिन्न पशु-पक्षियों को प्रत्यक्ष रूप में देखा। जीव-जंतुओं को करीब से देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने इस भ्रमण का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। वहीं शिक्षक संजीव कुमार चंद्र ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। शिक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने कहा कि किसी भी विषय या जीव-जंतु को प्रत्यक्ष रूप से देखना बच्चों के लिए अधिक लाभकारी और ज्ञानवर्धक होता है। इस शैक्षणिक...