मोनी देवी, फरवरी 16 -- हरियाणा में साल 2012 में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में अनुभव के आधार पर नौकरी पाने वाले 4 हजार शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। सैनी सरकार एचटेट पास नहीं करने वाले प्राथमिक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर सकती है। हालांकि सरकार ने इन शिक्षकों को एक बड़ी राहत देते हुए तय किया है कि यदि ये सभी टीचर्स अगले साल मार्च तक हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास कर लेते हैं तो इनकी नौकरी जारी रहेगी। मौलिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अनुभव आधार पर लगे प्राथमिक शिक्षकों को अलग साल 7 मार्च तक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी।2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एचटेट और बीएड से दी थी छूट ये ​​शिक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्ड...