अल्मोड़ा, जून 14 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चौखुटिया कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति शराब के नशे में हुड़दंग काट रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने के बाद भी नहीं मानने पर आरोपी राजीव गोस्वामी और राकेश को उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...