हुड़दंग करने वालों को टोका तो कर दी पिटाई
बस्ती, मई 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली पुलिस ने डीजे पर डांस करते हुए हुड़दंग करने वालों को टोकने पर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में निसार अहमद निवासी परसाजप्ती थाना रुधौली ने बताया कि वह रविवार को क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां आयोजित बहूभोज से लौट रहा था। लौटते समय चार पहिया गाड़ी गांव के बाहर पहुंची तो वहां पर डीजे की धुन पर कुछ लोग नृत्य कर रहे थे। शरारती तत्व आपस में हुड़दंगई और गाली-गलौज कर रहे थे। कुछ लोगों के कहने पर मैंने हुड़दंग कर रहे लोगों को समझाया। यह भी पढ़ें- शिकायत करने पहुंचे युवक को पीटा, केस इसी दौरान रिजवान अहमद निवासी दानोकुईंया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर आ गए। उनके साथ कई अन्य लोग थे। वे गाली देने लगे और मारपीट पर आमादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.