हरदोई, फरवरी 18 -- संडीला। होली एवं रमजान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नारायणी भाटिया और कोतवाल विद्यासागर पाल ने की। एसडीएम नारायणी भाटिया ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की कि होली एवं रमजान का पर्व आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। साथ ही नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई, चूना छिड़काव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.