देहरादून, अप्रैल 22 -- श्रीनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने बद्रीनाथ राजमार्ग पर हुड़दंग मचा रहे एक कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी श्रीनगर कुलदीप सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक कार चालक वाहन में अवैध रूप से हूटर, लाउड हेलर, माइक एवं काली फिल्म लगाकर तेज आवाज में खतरनाक ढंग से वाहन चला रहा था। पुलिस के रोकने के बावजूद चालक नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए वाहन को सीज किया। साथ ही वाहन से हूटर, काली फिल्म व माइक हटाए गए। बताया कि चालक हर्षित (35 वर्ष) निवासी साउथ दिल्ली जबकि वाहन स्वामी मोहित गौड़, निवासी जंगपुरा कोटला, दिल्ली के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश असवाल, उपनिरीक्षक भावना भट्ट, अपर उपनिरीक्षक विनोद शाह आदि शामिल रहे।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.