हरिद्वार, जून 25 -- थाना सिडकुल पुलिस ने लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बीती 10 जून को हेतमपुर क्षेत्र में हुए इस हमले में आरोपियों ने एक राय होकर सचिन के भाई, जीजा और उनके दोस्त पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था। यह भी पढ़ें- कोर्ट मैरिज से नाराज हमला करने वाले दो गिरफ्तार इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी विशाल और सूरज फरार चल रहे थे। एसएसपी क...