सीतामढ़ी, मार्च 2 -- परिहार। बेला थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष अचल अनुराग की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इसमें शराबबंदी, अशांति फैलाने वाले तत्वों पर नजर, होलिका दहन के निर्धारित मार्ग को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी पर्व प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि होली का पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है और इसे शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जाना चाहिए। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पर्व के मद्देनजर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को तुरंत देने की अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.