मैनपुरी, मार्च 3 -- रंगों के पावन पर्व होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजकतत्वों पर नकेल कसने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। थाना क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में बांटकर अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं, जो संदिग्धों पर पैनी नजर रख रही हैं। देर शाम थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड चौराहा, रेलवे स्टेशन और पडुआ रोड सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त की। पुलिस ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के उत्साह में खलल डालने वाले हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.