भागलपुर, फरवरी 27 -- पीरपैंती थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने की। बैठक बीडीओ अभिमन्यु कुमार की उपस्थिति में हुई। होली समिति के लोगों ने होलिका दहन, धुरखेल एवं रंग वाली होली को लेकर अपनी-अपनी विभिन्न समस्याएं सुनाई एवं प्रशासन से समाधान की मांग की। प्रशासन की ओर से उन्हें पूर्ण आश्वस्त किया गया। प्रशासन ने समिति के लोगों से साफ तौर पर कहा कि पर्व दिए गए निर्देश के अनुसार ही मनाएं। हुड़दंगियों एवं पियक्कड़ों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर कड़ी कारवाई की जाएगी। बैठक में घनश्याम दास, मो. कवलेन, साधु यादव आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.