हुडको ईसीबी से 1.3 अरब डॉलर जुटाएगी
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नई दिल्ली। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (हुडको) ने मंगलवार को कहा कि उसकी अगले पांच माह में बाह्य वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) के माध्यम से 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने की योजना है। इस राशि का इस्तेमाल देश में शहरी बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हुडको 31 दिसंबर, 2026 तक उपलब्ध आरबीआई की रियायती अदला-बदली (स्वैप) खिड़की के तहत ईसीबी के माध्यम से दो अरब अमेरिकी डॉलर तक जुटाने का इरादा रखती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.