चक्रधरपुर, अप्रैल 29 -- बंदगांव। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का पदाधिकारियों ने दौरा किया। मध्य विद्यालय हुडंगदा में पहली कक्षा में 10 बच्चों का नामांकन हुआ। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बच्चों का विद्यालय परिवार में स्वागत किया। नामांकन कार्यक्रम के बाद बीडीओ भीखम कुमार, चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोषनी मुर्मू और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एलोना लकड़ा ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सुबानसाई का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और शैक्षणिक स्तर की गहन जांच की। शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.