अररिया, जनवरी 29 -- रानीगंज। एक संवाददाता। यह रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह का सरवाहा गांव है। 20 साल तक पंचायती राज के अधीन रहा। इन 20 सालों में कई मुखिया बने और बदले भी। जिला परिषद भी बने, बदले भी गये। अब पिछले तीन साल से यह रानीगंज नगर पंचायत के अधीन हो गए हैं। नगर पंचायत को मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद भी मिल चुके हैं, लेकिन अबतक वार्ड छह के सरवाहा गांव की न तस्वीर बदली और न ही यहां के लोगों की तकदीर। रानीगंज नपं के अंतर्गत इस वार्ड में ज्यादातर महादलित परिवार के लोग है। गांव में करीब आठ सौ मतदाता है। गांव की आबादी करीब दो हजार है। गांव में महादलितों के अलावे यादव व ठाकुर परिवार के लोग रहते है। यहां की बड़ी आबादी आज के दौर में विकासहीनता के शिकार हैं। मुख्य सड़क से गांव जाने वाली सड़क नहीं है। बरसात के समय कच्ची सड़को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.