हुजूर! बढ़ती मंहगाई के बीच कैसे बनाऊं पीएम आवास योजना के तहत घर
अररिया, जून 13 -- रानीगंज। एक संवाददाता डीजल, पेट्रोल के साथ साथ अब गैस की कीमतों में वृद्धि के बाद चौतरफा मंहगाई बढ़ गयी है। खाने-पीने के सामानों के साथ घरेलू उपयोग की चीजों के दाम आसमान छूने लगा है। इधर हाल के महीनों में भवन निर्माण सामग्रियों में डेढ़ से दोगुने की वृद्धि हुई है। ईंट के दामों में तीन से चार हजार प्रति हजार, बालू, गिट्टी, छड़, सीमेंट के दाम तीन चार महीनों में काफी बढ़ गए हैं, इसके कारण अभी के समय में पक्का का मकान बनवाना मुश्किल हो गया है। बढ़ती हुई मंहगाई के बीच गरीबों को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लगभग 15 सालों से मात्र एक लाख 20 हजार रुपये ही है। यह एक लाख बीस हजार रुपये तीन किस्तों में दी जाती है। अधिकांश लाभुकों के आधे रकम बिचौलिए ही वसूल लेते है। इसके बाद जो राशि बच जाती है उतनी राशि से गरीब और निम्न आय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.