आगरा, जुलाई 4 -- जिले के रेल यात्रियों को हुजुर साहिब नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस की साप्ताहिक सेवा मिलने लगेगी। रेलवे ने इसकी समय सारिणी के साथ ही रुट चार्ट भी जारी कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल के अधीन कासगंज रेलवे स्टेशन से होकर चलने की सूचना जारी की है। रेल मंडल इज्जतनगर की ओर से जारी सूचना में बताया है कि, रेल गाड़ी संख्या 17631/32 हुजुर साहिब नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस, 12 जुलाई से प्रति रविवार को नांदेड़ से व 14 जुलाई से प्रति मंगलवार को टनकपुर से नियमित रूप से चलने लगेगी। यह ट्रेन वाया अकोला, खंडवा, भोपाल, झांसी, आगरा, कासगंज, बरेली जंक्शन होकर चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...