फतेहपुर, फरवरी 8 -- बहुआ।क्षेत्र के यमुना नदी के अढ़ावल घाट में बने पीपा पुल से तीन जिले के लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की अनदेखी से रविवार को राहगीरों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीपा पुल में लगने वाला एक हुक का टूट गया और पुल में भारी गैप हो गया। जिससे डरे सहमे राहगीर लोहे की चादर के सहारे आवागमन करते रहे। हालांकि बाद में ललौली थाने की पुलिस ने आवागमन को रोक दिया। वहीं ठेकेदार ने पुल को दुरुस्त करवाना शुरू कर दिया है। दोआबा से बांदा और हमीरपुर जिले के होने वाले आवागमन को आसान बनाए जाने के लिए पैलानी व अढ़ावल गांव के मध्य सेतु निगम बांदा द्वारा पीपा का पुल बनवाया गया है। जिसके पीपों को जोड़ने वाले फ्रेम (एंगल) में लगे तीन हुक (नट बोल्ट) रविवार को टूट गए, जिससे पीपों में करीब दो मीटर का फासला हो गया। नतीजतन आवागमन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.