हुक्के को लेकर हुए विवाद में युवक को पीटा, छह पर मुकदमा
गंगापार, जून 19 -- उतरांव थाना क्षेत्र के उस्मापुर गांव में हुक्के को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने एक युवक के घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और सरिया से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उस्मापुर गांव निवासी जुनैद अहमद का आरोप है कि बीते 16 जून की शाम हुक्के को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपित लोग उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- आबादी की जमीन पर शेड रखने को लेकर लाठी-डंडों से पीटा विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिया, जिसमें जुनैद अहमद को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.