गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मानेसर बस स्टैंड के पास स्थित हुक्का स्टोर के संचालक अंकित का तीन बदमाशों ने उनकी दुकान से ही अपहरण कर लिया और गाड़ी में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए एक फार्म हाउस पर ले जाकर तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मानेसर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अंकित ने पुलिस को बताया कि दस मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। तभी उसके पास दीपक और जितेंद्र नामक दो युवक आए और कुछ बात करने के बहाने बाहर खड़ी काले रंग की कार तक लेकर गए। गाड़ी में पहले से ही जोनी नामक तीसरा युवक बैठा था। जैसे ही अंकित अंदर बैठा, आरोपियों ने गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी। विरोध करने पर बदमाशों ने अं...