बदायूं, अप्रैल 4 -- जमानत पर जेल से बाहर आए हुक्का बार व लव जिहाद के आरेापी युवक के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए मां ने एसएसपी से शिकायत की है। मां का कहना है कि उसका बेटा बड़े सरकार पर जरूरतमंदों को खाना देकर लौट रहा था, तभी पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया, मारपीट की और एनकाउंटर की धमकी दी। यह युवक हुक्का बार संचालन और लव जिहाद के आरोप मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल व जमानत पर जेल से बाहर आया है। मामला सदर कोतवाली के लालपुल पुलिस चौकी के पास का है। नई सराय मोहल्ले की रहने वाली अंजुम पत्नी असगर अली ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा अरबाज लालपुल श्मशान घाट के पास मौजूद था। वह गुरुवार शाम बड़े सरकार पर जरूरतमंदों को खाना देकर लौट रहा था। इसी दौरान वहां उसका एक दोस्त मिल गया, जिससे वह ...