मेरठ, मई 20 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित एक हुक्का बार में बुधवार दोपहर युवक-युवती के मिलने की सूचना पर हंगामा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक पर नाम छिपाकर हिंदू युवती से संपर्क रखने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची। जहां कार्रवाई की मांग करते हुए विहिप ने नारेबाजी की। बताया कि हुक्का बार में हिंदू युवती के साथ गैर समुदाय का युवक मौजूद होने की जानकारी हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को मिली थी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवक ने पहले अपना नाम अभिषेक बताया, जबकि पहचान शोएब के रूप में सामने आई। जिसके बाद हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही आबूलेन चौकी प्रभारी विनय कुमार टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से नोकझोंक भी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को...