गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता अपने बहन के साथ एक बार फिर लापता हो गई है। पीड़िता की मां ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुराने आरोपियों पर रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया है। मां का आरोप है कि दर्ज केस में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बात न मानने पर बेटियों का अपहरण कर लिया गया। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली मां के मुताबिक, कुछ समय से तीन-चार लड़कियां उनके घर के पास किराए पर रह रही थीं। उन्होंने धीरे-धीरे बेटी से मेलजोल बढ़ाया और घर आना-जाना शुरू कर दिया। करीब तीन दिन पहले वही लड़कियां उनकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले गईं, जिसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। काफी तलाश के बाद कुछ पता नहीं ...