गुड़गांव, जनवरी 10 -- गुरुग्राम। भौंडसी की सियाराम एन्क्लेव कॉलोनी के एक प्लॉट में अपने दोस्तों के साथ बैठकर हुक्का पी रहे एक युवक पर सात-आठ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। थाना भोंडसी पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया है। सियाराम एन्क्लेव कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय गौरव ने बताया कि पांच जनवरी की देर शाम को अपने घर के समीप खाली प्लॉट में अपने दोस्तों के साथ बैठकर हुक्का पी रहा था। इस दौरान सात-आठ युवक लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने कहा कि यह वही है। यह सुनकर सभी ने उसको पीटना शुरू कर दिया। युवक ने बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-15 में प्रेस का काम करता है। उसके ऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.