लखनऊ, अप्रैल 20 -- डाल्फिन होटल के नीचे एसके कैफे में एक माह पहले हुई छापेमारी के बाद दोबारा हुक्का गुड़गुड़ाने लगा। कैफे की आड़ में धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने दोबारा छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर संचालक को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन हुक्के, चिलम, पाइप, फ्लेवर्ड तंबाकू, चारकोल और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि कुछ दिनों से एसके कैफे में चल रहे हुक्का बार की सूचना मिल रही थी। 19 अप्रैल को सूचना पर दरोगा चंद्रकेश सिंह, अंकित सिंह पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- शहर के रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने चार को पकड़ा कैफे के हॉल में धुआं फैला और टेबल पर हुक्के रखे थे। पुलिस को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक यश स...