अलीगढ़, मार्च 21 -- अलीगढ़, संवाददाता। रमजान के पवित्र महीने के बाद शुक्रवार शाम चांद का दीदार होते ही ईद-उल-फितर का ऐलान हो गया। चांद नजर आते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। मस्जिदों से एलान होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में जश्न की तैयारियां तेज हो गईं। शनिवार यानि आज ईद का त्योहार पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह नमाज अदा की जाएगी, जहां लाखों लोग सजदे में झुककर अमन और तरक्की की दुआ मांगेंगे। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देंगे। ईद को लेकर बाजारों में देर रात तक जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने नए कपड़े, जूते, सेवइयां और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला, जो ईदी पाने को लेकर बेहद खुश नजर आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.