रामगढ़, मार्च 31 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। नव युवक समिति हुआग ने ईद के उपलक्ष्य में सोमवार की रात में भव्य कव्वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डाड़ी भाग एक के जिला परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह और जेएलकेएम नेता बिहारी महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिसमें बिजनौर उत्तर प्रदेश से आए मशहूर कव्वाल इंतेजार साबरी और दिल्ली से आईं बेबी जरा डिस्को ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को सूफियाना रंग में रंग दिया। दोनों कलाकारों के बीच हुई कव्वाली मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंजता रहा। इस अवसर पर मोहम्मद हसरत, मनोज कुमार, अब्दुल बुखारी, परवेज आलम, सरफराज आलम, राकी, नेहाल अहमद, जयंत महतो, जियारत अंसारी समेतवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.