नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड एक जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में लगभग 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण कंपनी वाहनों के दाम बढ़ा रही है। हुंदै मोटर इंडिया लि. ने बताया कि कीमती धातुओं और जिंस उत्पादों की कीमतें बढ़ने की वजह से कंपनी अपने सभी मॉडलों के दाम में औसत वृद्धि करेगी। हम ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन इस मामूली मूल्य वृद्धि से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए हम बाध्य हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.