रांची, जनवरी 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्तर की आठवीं वाइल्ड एडवेंचर मोटर रैली की शुरुआत शनिवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू फॉल से हुआ। सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रांची एडवेंचर व्हीलर्स द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपने चार पहिया वाहनों के साथ हिस्सा लिया है। यह रैली हुंडरू फॉल से शुरू होकर जोन्हा, दिउड़ी और दलमा होते हुए जमशेदपुर तक जाएगी। जंगलों और पहाड़ों के दुर्गम रास्तों से गुजरने वाली इस रैली में विजेता का चयन टाइम स्पीड डिस्टेंस के आधार पर किया जाएगा। रांची एडवेंचर व्हीलर्स के सचिव विशाल वाधवानी ने बताया कि 16 टीमों के मार्शल सदस्य समय और दूरी का मूल्यांकन करेंगे। मौके पर सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्र, सुमित अग्रवाल, राजकिशोर प्रसाद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.