रांची, अप्रैल 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। डेंजर जोन में सेल्फी लेना चार छात्रों को भारी पड़ गया, जब एक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगा। हालांकि, मौके पर तैनात पर्यटनकर्मियों की सतर्कता से तीनों की जान बचा ली गई। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे हुंडरू फॉल की है। रांची के चुटिया पावर हाउस चौक के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाले चार दोस्त घूमने पहुंचे थे। सभी मूल रूप से पलामू जिले के छतरपुर के रहने वाले हैं। बताया गया कि चारों युवक डेंजर जोन में सेल्फी ले रहे थे, तभी 20 वर्षीय प्रत्यूष राज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके साथी पीयूष राज और गुलशन कुमार पानी में कूद पड़े, लेकिन प्रत्यूष तब तक पानी के नीचे जा चुका था। सुमित कुमार ने शोर मचाकर मदद मांगी। आवाज सुनकर वहां तैनात पर्यटनकर्मी मौके प...