नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, हुंडई भारतीय मार्केट में एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट अपडेट यह है कि हुंडई अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV को जनवरी, 2027 में पेश कर सकती है। बता दें कि पहले इसे मार्च, 2027 तक लाने की योजना थी, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग पहले होने की उम्मीद है। भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV, महिंद्रा XUV 3XO EV और किआ सिरोस EV जैसी गाड़ियों से होगा। आइए जानते हैं अपकमिंग ईवी के संभावित डिटेल्स के बारे में विस्तार से।क्या है कंपनी की प्लानिंग? हुंडई की इस नई इलेक्ट्रिक SUV का कोडनेम HE1i है। इसे कंपनी के E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल विदेशों में बिकने वाली हुंड...