नई दिल्ली, मई 11 -- हुंडई ने अपनी प्रीमियम और लग्जरी हैचबैक i20 N Line को अपडेट किया है। जिसके बाद ग्राहक अब इसके कुछ वैरिएंट नहीं खरीद पाएंगे। 2026 i20 N Line लाइनअप को अपडेट करते हुए कंपनी ने इसके बेस N6 वैरिएंट से 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (DCT) का ऑप्शन हटा दिया है। इस बदलाव के बाद जो ग्राहक इस स्पोर्टी हैचबैक का ऑटोमैटिक वर्जन लेना चाहते हैं, उनके पास अब सिर्फ पूरी तरह से लोडेड N8 ट्रिम का ऑप्शन ही बचा है। इस अपडेट से पहले, i20 N Line मैनुअल और DCT गियरबॉक्स के कॉम्बिनेशन में कुल 8 वैरिएंट में उपलब्ध थी। N6 DCT वैरिएंट के बंद होने के बाद, अब इस लाइनअप को घटाकर 5 वैरिएंट तक सीमित कर दिया गया है, जिसमें टॉप ट्रिम के लिए डुअल-टोन ऑप्शन भी शामिल हैं। ग्राहकों को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगीबंद किए गए N6 DCT वैरिएंट की एक्स-शोरू...