नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- इंडियन मार्केट में SUV के साथ MPV की डिमांड भी बढ़ रही है। ज्यादा केबिन स्पेस, 7-सीटर लेआउट और फैमिली के साथ लंबे सफर के लिए इन गाड़ियों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी को देखते हुए मारुति सुजुकी, किआ, रेनो, निसान और हुंडई जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में नए मॉडल और अपडेट (फेसलिफ्ट) लाने की तैयारी कर रही हैं। इन प्रोडक्ट्स की इंडियन मार्केट में जल्द एंट्री हो सकती है। तो आइए जानते हैं इन कंपनियों की टॉप 6 अपकमिंग एमपीवी के बारे में। 1. Maruti Suzuki Invicto Facelift मारुति सुजुकी अपनी एमपीवी - इनविक्टो को जल्द अपडेट कर सकती है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल इनविक्टो में इनोवा हाइक्रॉस के मुकाबले कुछ फीचर्स नहीं मिलते, जिससे कंपनी को इसकी कीमत को कम रखने में मदद मिलती है। ...