नई दिल्ली, जून 4 -- हुंडई क्रेटा मिडसाइज सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक है। यह एसयूवी अपने शानदार लुक, बेहतरनी इंजन ऑप्शन और तगड़े फीचर्स की बदौलत ग्राहकों के दिलों पर राज करती है। हालांकि, अब क्रेटा की टेंशन बढ़ सकती है। इसकी वजह टाटा और निसान हैं। दोनों कंपनियां अगले कुछ हफ्तों में अपनी नई एसयूवी लाने वाली हैं। इनका नाम Tata Sierra EV और Nissan Tekton है। सिएरा ईवी के बारे में उम्मीद की जा रही है कि यह इसी महीने मार्केट में एंट्री कर सकती है। वहीं, टेक्टॉन 9 जुलाई 2026 को लॉन्च होने वाली है। आइए डीटेल में जानते हैं इन नए प्रोडक्ट्स में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।टाटा सिएरा ईवी टाटा सिएरा ईवी का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा की यह ईवी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर देगी, जिसकी मौजूदा कीमत 18.02 लाख रुपये...