नई दिल्ली, जुलाई 2 -- हुंडई मोटर इंडिया इस महीने यानी जुलाई में ग्रैंड i10 निओस पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी इस एंट्री लेवल हैचबैक खरीदने पर ग्राहकों को 70,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। इसके बेस 'Era' ट्रिम को छोड़कर, इसके पेट्रोल वैरिएंट पर 70,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और सरकारी कर्मचारी या कॉर्पोरेट ऑफर के तहत 5,000 रुपए का फायदा शामिल है। हालांकि, इसके CNG वैरिएंट्स पर थोड़ा सिर्फ 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट ही मिलेगा। हुंडई के इस सबसे सस्ते मॉडल की एक्स-शोरूम कीमतें 5,59,700 लाख रुपए से 8,04,300 लाख रुपए के बीच है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट, मारुति वैगनआर, मारुति सेलेरियो, टाटा ...