नई दिल्ली, जून 4 -- हुंडई ने अपनी एंट्री लेवल कार ग्रैंड i10 निओस की कीमतें में इजाफा कर दिया है। जून में इस कार को खरीदने के लिए अब 4,700 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। ये बढ़ोतरी करीब 0.85% तक की है। नई कीमतें इसके पेट्रोल-मैनुअल, पेट्रोल-ऑटोमैटिक और CNG मैनुअल वैरिएंट पर लागू होंगी। ऐसे में आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार इसके सभी वैरिएंट की नई एक्स-शोरूम कीमतें देख लेना चाहिए। हम यहां पर इसकी पुरानी और नई कीमतों का अंतर भी बता रहे हैं।हुंडई i10 निओस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हुंडई i10 निओस में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल मोटर मिलती है। यह अधिकतम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो AMT शामिल हैं। इस कार में मोनोटोन टाइटन ग्रे, पोलर व्हाइट, फेर...