नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- हुंडई इंडिया के पोर्टफोलियो में अल्काजार 7-सीटर लग्जरी SUV के तौर पर जानी जाती है। ग्राहकों को इस SUV में 6-सीटर का ऑप्शन भी मिलता है। अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के चलते कंपनी इस SUV पर 90 हजार रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा कैश डिस्काउंट, नवरात्रि बुकिंग बोनस, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट्स, अपग्रेड बोनस और सिलेक्टेड कॉर्पोरेट, गवर्नमेंट और रूरल कस्टमर जैसे ऑफर्स के तौर पर मिलेगा। इस SUV एक्स-शोरूम कीमतें 14,50,700 रुपए से लेकर 21,95,700 रुपए तक हैं। चलिए इस पर मिल रहे बेनिफिट्स का ब्रेकअप देखते हैं। अल्काजार पर Rs.90,000 तक बेनिफिट्सआप अक्टूबर में हुंडई की इस थ्री-रो वाली SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसके पेट्रोल मॉडल पर 90,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिलेंगे। इसमें 30,000 रुपए क...