नई दिल्ली, अगस्त 11 -- हुंडई भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी न्यू जेन टक्सन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसे कोडनेम NX5 दिया है। इसे साल के आखिर में ग्लोबल लेवल पर पेश किए जाने की उम्मीद है। भारत में इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले, इंटीरियर डिस्प्ले स्क्रीन की एक स्पाई फोटो से गलती से न्यू जेन की टक्सन का फ्रंट डिजाइन सामने आ गया है। यह उन फीचर्स से काफी मिलता-जुलता है जो पहले टेस्ट म्यूल की फोटोज और डिजिटल रेंडर में दिखे थे।न्यू जेन हुंडई टक्सन का डिजाइन हुंडई अपनी 'Sensuous Sportiness' डिजाइन फिलॉसफी से बदलकर पूरी तरह से नई 'Art of Steel' डिजाइन फिलॉसफी अपना रही है। यह 5वीं जेन की टक्सन के फ्रंट लुक में साफ तौर पर दिखता है। सीधा फ्रंट और शार्प लाइन्स इसे एक शानदार लुक देती हैं। ऐसा लगता है कि ऊपर की तरफ एक...