नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की वो मई 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो में अपनी कारों की कीमतें 1% तक बढ़ाएगी। कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडलों और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग की जाएगी। इसके पहले मारुति सुजुकी भी अपनी छोटी कारों की कीमतों में इजाफा करने का इशारा कर चुकी है। वहीं, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, MG मोटर्स के साथ ऑडी, मर्सडीज-बेंज जैसे ब्रांड भी कीमतों में इजाफा कर चुके हैं। हुंडई भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट में एक मजबूत स्थिति रखती है। बिक्री के मामले में लगातार टॉप तीन मैन्युफैक्चर्स में शामिल रहती है। इसके पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल हैचबैक, मिड-सेगमेंट सेडान और SUVs की एक बड़ी रेंज शामिल है, जिसमें क्रेटा और वेन्यू जैसे मॉड...