नई दिल्ली, मई 4 -- नई एसयूवी, सेडान या हैचबैक लेने की सोच रहे हैं, तो Hyundai की धमाकेदार डील आपके लिए ही है। कंपनी मई 2026 में अपनी क्रेटा, अल्काजार, ग्रैंड i10 निओस और i20 पर धांसू डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आप कंपनी के इन प्रोडक्ट्स को आप 1.05 लाख रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन कारों पर दी जा रही डील्स के बारे में।क्रेटा पर सबसे बड़ा डिस्काउंट इस महीने क्रेटा पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। आप इस महीने क्रेटा को 1.05 लाख रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। यह मिडसाइज एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। क्रेटा कई इंजन ऑप्शन के साथ आती है। क्रेटा का मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, टाटा सिएरा, स्कोड...