नई दिल्ली, अगस्त 3 -- हुंडई की कारों पर ग्राहकों को अगस्त, 2026 में ताबड़तोड़ डिस्काउंट मिल रहा है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर सेडान वरना पर भी बंपर छूट मिल रही है। ग्राहक इस दौरान पुरानी हुंडई वरना (Hyundai Verna) खरीदने पर अधिकतम 95,000 रुपये तक की छूट दे रही है। जबकि नए वरना पर अधिकतम 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं वरना के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।डिजाइन और लुक हुंडई वरना का डिजाइन बेहद फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी है। इसके फ्रंट में दी गई फुल-विड्थ LED DRL लाइट बार और बड़ी पैरामेट्रिक ग्रिल इसे सड़क पर एक शानदार रोड प्रेजेंस देती हैं। साइड प्रोफाइल में...