नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- हुंडई की पॉपुलर सेडान वरना ने एक बार फिर अपनी मजबूती साबित की है। कंपनी की इस कार को भारत NCAP (Bharat NCAP) के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। खास बात यह है कि वरना ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन यानी बड़े और बच्चों की सुरक्षा, दोनों टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इससे पहले अक्टूबर, 2023 में वरना को ग्लोबल NCAP के क्रैश टेस्ट में भी 5-स्टार रेटिंग मिली थी। उस समय यह भारत में बनी हुंडई की पहली कार थी, जिसने ग्लोबल NCAP में यह मुकाम हासिल किया था। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।दोनों कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग भारत NCAP ने नवंबर, 2026 में हुंडई वरना के क्रैश टेस्ट के नतीजे जारी किए हैं। इस टेस्ट में वरना को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 28.22 पॉइंट मिले। वहीं, चाइल्ड ऑ...