नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- हुंडई की मार्च 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने इसकी 17,838 यूनिट बिकीं। कंपनी SUV सेगमेंट में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। क्रेटा के साथ वेन्यू और एक्सटर की डिमांड काफी हाई है। वहीं, ऑरा ने 6,663 यूनिट के साथ तीसरी पोजीशन पर कब्जा कर लिया। हालांकि, उसके पोर्टफोलियो में एक कार ऐसी भी है जिसकी डिमांड सबसे कम है। हम बात कर रहे हैं कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल आयोनिक 5 की। दरअसल, मार्च में इसे एक भी ग्राहक नहीं मिला। जबकि फरवरी में भी इसका खाता नहीं खुला था। बता दें कि आयोनिक कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 46.30 लाख से 46.30 लाख रुपए तक हैं। आयोनिक 5 की इस साल अब तक सिर्फ 2 यूनिट ही बिकीं हैं, जो जनवरी में बिकी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.