नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- हुंडई मोटर इंडिया के लिए अक्टूबर 2026 में आयोनिक 5 उसकी सबसे कम बिकने वाली कार रही। इस इलेक्ट्रिक SUV की डिमांड में लगातार कमी आ रही है। खासकर, हर महीने इसके ग्राहक तेजी से गिर रहे हैं। आयोनिक 5 की बिक्री का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले महीने यानी इसकी सिर्फ 1 यूनिट बिकी। इसमें 72.6kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। जिसकी सिंगल चार्ज पर ARAI-सर्टिफाइट रेंज 631Km है। इस फाइनेंशियल ईयर इसकी डिमांड में हर महीने गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि सितंबर में इसकी 9 यूनिट बिकी थीं। आयोनिक 5 की फाइनेंशियल ईयर 2027 सेल्स की बात करें तो अप्रैल में इसकी 20 यूनिट बिकीं। जबकि, मई में इसकी 10 यूनिट, जून में इसकी 9 यूनिट, जुलाई में इसकी 8 यूनिट, अगस्त में इसकी 9 यूनिट, सितंबर में इसकी 9 यूनिट और अक्टूबर में इसक...