नई दिल्ली, मार्च 31 -- भारतीय मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का क्रेज पिछले एक दशक से सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में GST में हुई कटौती के बाद अब कंपनियों के बीच इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की होड़ मच गई है। इसी कड़ी में कोरियाई दिग्गज हुंडई (Hyundai) भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। कंपनी अपनी पॉपुलर SUV 'वेन्यू' के साथ-साथ अब एक और धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। gaadiwaadi के अनुसार, यह नई गाड़ी हुंडई की ग्लोबल मॉडल 'बेयॉन' (Bayon) का सेकंड-जनरेशन मॉडल होगी। इसे भारत में पहली बार पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नौसिखिए लोगों के लिए मैं इन 5 कारों में से ही कोई एक चुनता, जानिए खासियतक्या होगी खासियत हुंडई बेयॉन का यह नया अवतार मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और हाई-टेक फीचर्स के दीवाने ह...