नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कार कंपनियां कम कीमत में ज्यादा रेंज देने वाली नई गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही हैं। इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय लोग सबसे ज्यादा उसकी कीमत और एक बार चार्ज करने पर चलने की दूरी देखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां नए मॉडल पर काम कर रही हैं। इस साल दिसंबर तक हुंडई और होंडा अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUV भारतीय मार्केट में उतार सकती हैं। इनमें हुंडई की HE1i और होंडा की Zero Alpha शामिल हैं। दोनों गाड़ियों में नए डिजाइन के साथ कई अच्छे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए दोनों अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।हुंडई HE1i हुंडई अपनी नई छोटी इलेक्ट्रिक SUV HE1i को इस साल दिसंबर तक लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला टाटा पंच EV और नेक्सन EV जैसी गाड़ियो...